Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsSuccessful Management of Severe Lymphatic Filariasis Patient by Health Department in Hajipur
 फाइलेरिया के एक गंभीर मरीज का हुआ सफल प्रबंधन

फाइलेरिया के एक गंभीर मरीज का हुआ सफल प्रबंधन

संक्षेप:

हाजीपुर, एक प्रतिनिधिद्वारा लालगंज की पौड़ा मदन सिंह पंचायत में फाइलेरिया हाथी पांव के एक गंभीर मरीज का सफल प्रबंधन सुनिश्चि द्वारा लालगंज की पौड़ा मदन सिंह पंचायत में फाइलेरिया हाथी पांव के एक गंभीर...

Dec 04, 2025 02:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया रोकथाम के लिए सजग है। स्वास्थ्य विभाग और पिरामल टीम के द्वारा लालगंज की पौड़ा मदन सिंह पंचायत में फाइलेरिया हाथी पांव के एक गंभीर मरीज का सफल प्रबंधन सुनिश्चि किया है, जिससे एक उपेक्षित मरीज की जान बचाई जा सकी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पिरामल टीम ने फाइलेरिया मरीजों की एक व्यापक सूची तैयार करके उनके इलाज की व्यवस्था शुरू की है। इनमें एक फाइलेरिया केस आशा ललिता देवी का था जो फाइलेरिया के छठे चरण यानी स्टेज-6 में थीं। पिरामल टीम ने उनकी पहचान की और उन्हें विकलांगता पत्र प्राप्त करने में सहायता की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मरीज को एमएमडीपी किट के उपयोग तथा उचित स्व. देखभाल पर विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता की कमी और एक ग्रामीण चिकित्सक द्वारा किए गए अनुपयुक्त उपचार के कारण ललिता देवी की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई। उन्हें असहनीय दर्द और अर्ध अचेतला के दौरे पड़ने लगे। उसके बाद पिरामल टीम ने ब्लॉक कम्युनिटी मोबलाइजर, कनक कुमारी, हेल्थ प्रबंधक राजीव कुमार और मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवीन कुमार के साथ समन्वय स्थापित किया। एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई और ललिता देवी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिरामल वैश्विक टीम प्रोटोकॉल ने सीधे एमओआईसी और राज्य टीम के डॉ. बनर्जी के साथ समन्वय मिया, उचित उपचार प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई और ललिता देवी को चार दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। फोटो-हाजीपुर-लालगंज पौड़ामदन से फाइलेरिया मरीज को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते पिरामल की टीम।