
राजापाकर ई -किसान भवन में किसानों को दी गई गेहूं के बीज
राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर कृषि कार्यालय बसरा के परिसर में किसानों को गेहूं का अनुदानित बीज का जोर शोर से वितरण किया जा रहा है। राजापाकर कृषि कार्यालय बसरा के परिसर में किसानों को गेहूं का...
राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर कृषि कार्यालय बसरा के परिसर में किसानों को गेहूं का अनुदानित बीज का जोर शोर से वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने बताया कि जो किसान रजिस्ट्रेशन करवाएं हुए हैं एवं बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन किए है। उनकी भूमि की रकवा के अनुसार अनुदानित बीज का वितरण किया जा रहा है। 40 किलो के प्रति बैग पर किसानों से अनुदान काट कर एक हजार रुपया लिया जा रहा है। अभी रवि महाअभियान के तहत ज्यादातर किसान खेतों में रबी की बुआई कर रहे हैं, इसलिए वे महंगे दर पर बाजार से बीज नहीं लें।

बिहार राज्य बीज निगम द्वारा अनुदानित दर पर गेहूं की अच्छी वैरायटी डीबीडब्ल्यू 220 का वितरण किया जा रहा है। यह गेहूं का बीज मोटा एवं लंबा दाने में है। किसान इसे 2 किलो प्रति कट्ठा की मात्रा देकर खेतों में बुआई करें। इससे अच्छी पैदावार प्राप्त होगी। एक गेहूं के दाने में अनेक कालिया निकलती है। इसलिए ज्यादा मात्रा देने से पौधे विकसित नहीं करते हैं। वही कृषि कार्यालय में मसूर का बीज, हरे व सफेद मटर का भी अनुदानित बीज उपलब्ध रहने की किसानों को जानकारी दी गई। राजापाकर-02-शुक्रवार को कृषि कार्यालय राजापाकर बसरा के परिसर में किसानों को गेहूं का अनुदानित बीज करते कर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




