Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsStudents Showcase Talent in Water-Life-Greenery Quiz Competition in Hajipur
‘जल-जीवन-हरियाली’ प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा से किया चकित

‘जल-जीवन-हरियाली’ प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा से किया चकित

संक्षेप:

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य हुई प्रतियोगिता प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त चयनित मेधावी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जल संचयन,...

Dec 24, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। संवाद सूत्र जिला स्तरीय 'जल-जीवन-हरियाली' क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी प्रतिभा से बच्चों ने सबको चिकित कर दिया। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से जीए इंटर विद्यालय हाजीपुर के सभाकक्ष में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार, मीडिया संभाग के प्रभारी जियाउल हक, एवं जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार ने अतिथियों को बुके प्रदान कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त चयनित मेधावी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता के दौरान छात्र - छात्रों से जल संचयन, पौधरोपण, सौर ऊर्जा और जैविक खेती जैसे गंभीर विषयों पर आधारित चुनौतीपूर्ण प्रश्न पूछे गए। प्रखंड स्तर से चुनकर आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जो पर्यावरण के प्रति उनकी गहरी समझ और तैयारी को दर्शा रहा था। उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने कहा कि 'जल-जीवन-हरियाली' सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने का एक संकल्प है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। प्रतियोगिता के समापन पर जिला स्तर पर विजेता घोषित किए गए छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी जियाउल हक ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पटेरी बेलसर के शुभम कुमार, राजापाकर प्रखंड की सावित्री द्वितीय स्थान, हाजीपुर प्रखंड के रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी को उप विकास आयुक्त ने सम्मानित किया। वहीं अन्य प्रखंड के सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में सत्य प्रकाश,जया, एवं ममता कुमारी की भूमिका अहम रही। हाजीपुर - 21- जल जीवन हरियाली क्विज प्रतियोगिता के दौरान उप विकास आयुक्त के हाथों पुरस्कृत होती छात्रा साथ में मौजूद अन्य शिक्षक।