बेलसर में अनुरक्षक एक मार्च से जाएंगे हड़ताल पर

Feb 27, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

पटेढ़ी बेलसर में सभी अनुरक्षक 1 मार्च से हड़ताल पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय नल-जल योजना के तहत 2019 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। अनुरक्षक संघ ने जिलाधिकारी को शिकायत की है और भुगतान की मांग की है। यदि भुगतान नहीं हुआ, तो पानी आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है।

बेलसर में अनुरक्षक एक मार्च से जाएंगे हड़ताल पर

पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड के सभी अनुरक्षक अपने लंबित मानदेय का भुगतान न होने को लेकर एक मार्च से हड़ताल पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय नल-जल योजना के अनुरक्षकों को 2019 से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। इसको लेकर अनुरक्षक संघ ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत दिया हैं तथा अतिशीघ्र मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत के अनुरक्षकों का मानदेय नहीं मिला तो हमलोग एक मार्च से सभी पंचायतों में इस महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत पानी आपूर्ति को बंद कर देंगे और इसकी जवाबदेही पूर्ण रूप से पदाधिकारियों की होगी, क्योंकि हमलोग बार-बार आवेदन के माध्यम से अपना मानदेय मांगते-मांगते थक चुके हैं।

बीडीओ एवं बीपीआरओ के पास कई बार आवेदन लेकर गये और वे सभी आश्वासन दिए लेकिन हमारा भुगतान नहीं हो पाया। जिसके कारण बाध्य होकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। मांग करने वालों में विमलेश कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, सोनू कुमार, मनोरमा देवी, अवधेश राम, राहुल कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार आदि शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।