जिले के 17 गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर की जा रही कड़ी निगरानी जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर शनिवार को...

जिले के 17 गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर की जा रही कड़ी निगरानी हाजीपुर। निज संवाददाताजिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर शनिवार को 17 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक इस संबंध में 2 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। जिससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

साथ ही,अधिकारियों द्वारा फील्ड में लगातार जांच कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,जिले में इंडियन ऑयल,भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अंतर्गत कुल 67 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं,जिनके माध्यम से 8,06,738 घरेलू उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। डीएम के मार्गदर्शन में आपूर्ति की दैनिक समीक्षा की जा रही है। 24 अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 11, 810 बुकिंग के विरुद्ध 13,282 डिलीवरी की गई,जिससे आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने का प्रयास स्पष्ट होता है। हालांकि 65,853 रिफिल बुकिंग अभी लंबित है, जिसे तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।