होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन बरत रहा चौकसी, 322 गिरफ्तार
हाजीपुर। निज संवाददाता होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन बरत रहा चौकसी, 322 गिरफ्तार होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन बरत रहा चौकसी, 322 गिरफ्तार

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन होली पर सुरक्षा वातावरण व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरी चौकसी बरत रहा है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के सख्त निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा पूरे जिले में व्यापक छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। होली को देखते हुए पांच विशेष छापेमारी टीमों का गठन किया गया है,जो 24x7 मोड में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट गोदाम सहित सभी संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच तेज कर दी गई है। सड़कों पर वाहनों की जांच के साथ-साथ ब्रेथ एनालाइजर जांच भी व्यापक स्तर पर की जा रही है।
अब तक 2623 ब्रेथ एनालाइजर जांच की जा चुकी है,जिससे शराब सेवन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान के दौरान फरवरी माह में अब तक शराब बेचने एवं सेवन के आरोप में 322 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5065 लीटर विदेशी शराब एवं 20240 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। दो ट्रकों सहित अन्य वाहनों को जब्त किया गया है तथा भारी मात्रा में अवैध शराब को नष्ट किया गया है। दियारा क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए 99 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया जा चुका है तथा गंगा नदी में संचालित नावों की भी लगातार जांच की जा रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के युसुफपुर सीपिया गाछी से एक बाइक पर 750 एमएल की ऑफिस चॉइस शराब की 24 बोतलों (कुल 18 लीटर) के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त बाइक को भी कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कटहरा थाना अंतर्गत ग्राम रसूलपुर फतह, वार्ड संख्या 13 से एक अभियुक्त को 203.670 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में उत्पाद थाना महुआ द्वारा विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि वे शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि कहीं भी शराब की बिक्री या सेवन की सूचना मिले तो तुरंत जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई कर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



