होली को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक

Feb 27, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

पटेढ़ी बेलसर में होली पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाईचारे और एकता के महत्व पर जोर दिया गया। प्रशासन ने अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया और लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें।

होली को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक

पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र होली पर्व में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं अति संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की पूरी तरह मुस्तैदी रहेगी। होली पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुयी। भाईचारे एवं एकता का पर्व होली शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का संचालन पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने किया। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की रंगों एवं भाईचारे का त्योहार होली में लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में आरओ रमेश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मुकेश सिंह, सरपंच रामजन्म पांडेय, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक में पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाये रखें तथा अफवाहों से दूर रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।