तिरहुत बांध का हाजीपुर विधायक ने किया निरीक्षण

Apr 09, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने हाजीपुर-लालगंज तिरहुत बांध के मजबूतीकरण और अतिक्रमण हटाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इससे बाढ़ से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

तिरहुत बांध का हाजीपुर विधायक ने किया निरीक्षण

हाजीपुर। नि.सं. हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने हाजीपुर-लालगंज तिरहुत बांध के मजबूतीकरण, अतिक्रमण हटाने के कार्य को लेकर निरीक्षण किया। सहायक अभियंता, कनीय अभियंता (बाढ़ नियंत्रण), नगर सभापति संगीता कुमारी, सदर प्रखंड उपप्रमुख नन्द किशोर सिंह एवं बाढ़ कंट्रोल टीम थी। निरीक्षण के दौरान विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि तिरहुत बांध का मजबूतीकरण तथा उसे अतिक्रमण मुक्तकर उसके ऊपर मजबूत सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य से एक तरफ बाढ़ से स्थायी सुरक्षा मिलेगी तो दूसरी तरफ हाजीपुर से लालगंज तथा आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी। विधायक ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया कराया जाएगा।

हाजीपुर - 14 - बुधवार को तिरहुत बांध का निरीक्षण करते हुए विधायक अवधेश सिंह के साथ सभापति डॉ संगीता कुमारी और अन्य लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।