
तेज प्रताप यादव के पक्ष में प्रचार करने उतरीं फिल्मी हस्तियां
संक्षेप: सिने अदाकारा अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े ने महुआ के गांधी मैदान में लगाए ठुमके जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप के पक्ष में वोट देने की अपील भी की
महुआ । एक संवाददाता जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मंगलवार को महुआ में फिल्मी हस्तियां उतरीं। उन्होंने तेज प्रताप को वोट देने की युवाओं से अपील की और ठुमके भी लगाए जिस पर युवा वर्ग फिदा होकर नाचने लगा। गांधी मैदान में जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव का हेलीकॉप्टर उत्तरा और सभा चल रही थी। इस दौरान बाद में दूसरे हेलीकॉप्टर से भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े पहुंचीं। उनके पहुंचते ही युवा वर्ग की भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस की सुरक्षा के बावजूद वह मंच तक पहुंच कर फोटो खींचने लगी।

इस बीच तेजू भैया जिंदाबाद, महुआ का विधायक कैसा हो तेजू भैया जैसा हो के नारे वहां गूंजने लगे। मंच पर पहुंचीं अक्षरा सिंह ने माइक लेते हुए गाना शुरू की, जइसन सोचले रहनी ओइसन तेजू भैया तोर बाने सबसे बेजोर बानने हो--। यहां पाखी और अक्षरा ने लोगों से तेज प्रताप यादव को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बाद में उन्होंने तेज प्रताप के साथ फूलों से सजे ट्रक पर चढ़कर रोड शो भी किया। इस दौरान भीड़ से महुआ बाजार अस्त व्यस्त हो गया। तेज प्रताप यादव ने स्थानीय राजद प्रत्याशी का नाम लेकर जयचंद बताया। कहा कि यह जयचंद है जिसने मेरे घर में फूट डाला और मुझे घर से अलग करा दिया। मेरे पिताजी लालू प्रसाद से झूठे साइन कराकर टिकट ले लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय, अशोक कुमार अकेला, विद्या कुमारी राय, देवेंद्र राय, सुरेश यादव, अविनाश राय, ऋषभ जायसवाल आदि उपस्थित थे। महुआ - 03- महुआ के गांधी मैदान में तेज प्रताप के पक्ष में वोट मांगतीं सिने अदाकारा अक्षरा सिंह और पाखी हेगड़े।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




