शिक्षा आश्रम स्कूल में स्पेस साइंस कार्यक्रम का आयोजन

Feb 28, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। सं.सू.वेंट को आईएसआरओ के देवाशीष और मौलिक सेंटर फॉर इनोवेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के फाउंडर्स ने संबोधित किया। स्कूल के प्राचार्य राजीव कुमार और उप प्राचार्य मुकेश सर ने भी बच्चों को...

शिक्षा आश्रम स्कूल में स्पेस साइंस कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर। सं.सू. स्थानीय दिघी कलां पूर्वी स्थित शिक्षा आश्रम स्कूल में शुक्रवार को स्पेस साइंस सेशन का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने हाई-रिज़ॉल्यूशन टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके आसमान की चीज़ों को लाइव दिखा कर और एस्ट्रोनॉमी के बारे में सीखाया गया। इस इवेंट को आईएसआरओ के देवाशीष और मौलिक सेंटर फॉर इनोवेशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के फाउंडर्स ने संबोधित किया। स्कूल के प्राचार्य राजीव कुमार और उप प्राचार्य मुकेश सर ने भी बच्चों को संबोधित किया। बिद्यालय के सचिव कन्हैया कुमार ने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए कक्षा 8वीं के अनुज यादव द्वारा सौर मंडल मॉडल कक्षा 6वीं वर्षा कुमारी एवं सलोनी कुमारी वर्षा जल संचयन प्रणाली मॉडल, आयुष कुमार वर्षा जल संचयन प्रणाली, अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स की तारीफ़ की।

अंत में विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर विद्यालय के सभी शिक्षकगण अश्वनी सिंह, शैलेश्वर कुमार, राकेश कुमार, अस्मित, ऐश्वर्या, संध्या, मुस्कान, निकिता, किम्मी कुमारी, पूजा कुमारी, दीपशिखा, हनी और अमिता आदि उपस्थित रहे। हाजीपुर-12-स्थानीय दिघी कलां पूर्वी स्थित शिक्षा आश्रम स्कूल में शुक्रवार को स्पेस साइंस सेशन में शमिल अतिथि एवं अभिभावक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।