
एसपी ने किया औद्योगिक एवं बरॉटी थाने का निरीक्षण
हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र थाना एवं बरांटी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला...
हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र थाना एवं बरांटी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केस डायरी, वारंट, इश्तहार, कुर्की पंजीयों को ध्यानपूर्वक देखा, साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा के बाद सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया। सभी अपराधियों का सत्यापन कर के उनकी वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखने हेतु एसपी ने औद्योगिक एवं बरांटी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया।

लंबित कांडों में वांछित अपराधियों एवं वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर निरंतर छापेमारी करने का निर्देश दिया। एसपी ने ज्वेलरी, दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप एवं अन्य वित्तीय संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ थानेदार को पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी के साथ भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन करने का निर्देश दिया गया साथ ही नियमित रूप से क्रिमिनल परेड भी कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ने आगामी विधानसभा चुनाव के सुरक्षा के दृटिकोण से रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने आदेश दिया। हाजीपुर-03-औद्योगिक क्षेत्र थाने का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




