सोनपुर मंडल : माल ढुलाई से 262 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त
हाजीपुर, नगर संवाददाता सोनपुर मंडल में माल ढुलाई से 262करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त सोनपुर मंडल में माल ढुलाई से 262करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व...

हाजीपुर, नगर संवाददाता
सोनपुर मंडल न केवल पारंपरिक खंडों से, बल्कि नए ग्राहकों को भी अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एवं माल ढुलाई में वृद्धि के लिए प्रयत्नशील रहता है। मंडल के वरीय अधिकारियों की टीम द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। अप्रैल, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक संचयी माल ढुलाई 19 लाख 52 हज़ार 284 टन रही है, जबकि 2021-22 में 15 लाख 36 हज़ार 142 टन थी, यानी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27% प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4 लाख 16 हज़ार 142 टन की वृद्धिशील माल ढुलाई की गई है।
मालूम हो कि अप्रैल 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक पी ओ एल 463 रेक, मक्का 138 रेक, फर्टिलाइजर 04 रेक, फ्लाई ऐश 12 रेक, पोल्ट्री फीड 03 रेक, सीपी कॉक 11 रेक, धान01 रेक, गेहूं 23 रेक, स्टोन 32 रेक, आरएमसी 59 रेक सहीत कुल 746 रेक की ढुलाई मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट्स से की गई। इससे रेलवे को 262 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। माल ढुलाई वृद्धि में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से फ्लाई ऐश एवं उर्वरक जैसी नये सामानों को रेल परिवहन से जोड़ा गया। मंडल का यह प्रयास रहा है कि सामानों की ढुलाई में किसानों, बड़े व्यापारियों के साथ साथ छोटे व्यापारियों को भी किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंडल के अधिकारियों द्वारा क्षेत्राधिकार के व्यापारियों के साथ समय समय पर बैठकें आयोजित करके समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाती है तथा अगर कोई समस्या है तो उसका त्वरित समाधान किया जाता है।