Hajipur News: मिट्टी भरने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, छह पर प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहिवार बुजुर्ग में मिट्टी भरने से मना करने पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता कुशमा देवी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hajipur News: मिट्टी भरने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, छह पर प्राथमिकी

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहिवार बुजुर्ग में मिट्टी भरने से मना करने पर हुई मारपीट की घटना में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी स्व. विशुनदेव राय के पत्नी कुशमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके हिस्से कि जमीन में भोला राय, अरुण राय उर्फ झगरु राय ने मिट्टी भराई का कार्य कर रहे थे, जिसका मेरे परिवार के लोगों ने विरोध किया। विरोध करने के बाद भोला राटा, अरुण राय उर्फ झगरू राय, रूप्णा देवी, रविना कुमारी, देवन राय, विक्रम कुमार के अलावा एक दो अज्ञात हरवे हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर गाली देने लगे, विरोध किया गया, लेकिन सभी नहीं माने और मेरे घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेश कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।