ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुर‘तरंग के फर्राटा दौड़ में शुभम् और चांदनी ने मारी बाजी

‘तरंग के फर्राटा दौड़ में शुभम् और चांदनी ने मारी बाजी

बिदुपुर प्रखंड खेल के मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया ।प्रखंड के सभी 14 संकुलों से चयनित छात्र छात्राये विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।...

‘तरंग के फर्राटा दौड़ में शुभम् और चांदनी ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरTue, 11 Sep 2018 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड खेल के मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रखंड के सभी 14 संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उद्घाटन उप प्रमुख रूबी सिंह और बीईओ बिंदा महतो ने किया। मौके पर सम्बोधित करते बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि स्कूलों में इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभा में निखार आता है। उनके शारीरिक, मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है। खेलकूद शिक्षा का एक अभिन्न अंग है।

मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक संवर्ग में बुनियादी चेचर के शुभम् कुमार प्रथम, खानपुर पकड़ी संकुल के धीरज द्वितीय और सैदपुर गणेश के राहुल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए, जबकि बालिका सम्बर्ग में खानपुर पकड़ी की चांदनी प्रथम, दाउदनगर चकगढों की रौशनी द्वितीय और भैरोपुर ड्योढ़ी की काजल को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ बालक में मोहनपुर काजीपट्टी के विशाल को प्रथम, खानपुर पकड़ी के मनीष द्वितीय और दाउदनगर चकगढो के राहुल को तृतीय स्थान मिला। बालिका में चांदपुरा के सोनम प्रथम, खानपुर पकड़ी के सुमन को द्वितीय और दाउदनगर चकगढो के सुप्रिया को तृतीय स्थान मिला।

400 मीटर दौड़ में बालक में दाउदनगर चकगढो के सूर्यकांत सुमन प्रथम रहे, जबकि बालिका में खानपुर पकड़ी के हिमानी प्रथम आयीं। लम्बीकूद में बालक में चकसिकन्दर के विक्की प्रथम जबकि बालिका में दाउदनगर संकुल की रूबी प्रथम स्थान पर रही। 100/4 रिले दौड़ में बालक में चेचर के अंकित, सन्नी, आदित्य, बिट्टू का ग्रुप प्रथम रहा, जबकि बालिका में बालाटांर की कृष्णा, सीमा, सोनी और सोनम प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन मधुप रंजन वर्मा ने किया। परिमल श्रीवास्तव, प्रफुल्ल कुमार, रमेश सिंह, ठाकुर संजीव कुमार सुमन, दीपक कुमार आयोजन में काफी सक्रिय रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें