Hajipur News: बाल कटवाने गए युवक का कान काटकर किया लहूलुहान

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर के हौजपुरा चौक स्थित एक सैलून में बाल कटवाने गए युवक अभिषेक कुमार का दुकानदार ने गलती से कान काट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

Hajipur News: बाल कटवाने गए युवक का कान काटकर किया लहूलुहान

Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के हौजपुरा चौक स्थित एक सैलून में शुक्रवार को बाल कटवाने गये एक युवक का दुकानदार ने स्तूरा से कान काटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर घरवाले युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। हौजपुरा गांव निवासी रमेश सिंह ने बताया कि उनका लड़का अभिषेक कुमार चौक स्थित मंटू ठाकुर के सैलून दुकान पर बाल कटवाने गया था। इसी बीच उनका लड़का को जब बाल काटने के लिए बोला तो उसने अभिषेक का स्तूरा कान काट दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। संतोष सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: बाल कटवाने गए युवक का कान काटकर किया लहूलुहान