Hajipur News: रुस्तमपुर में जर्जर पुल पर लगी भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग
Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना के तहत जर्जर स्क्रू पाइल पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। लंबी कतार में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग पुल की खराब हालत और जाम की समस्या का समाधान चाहते हैं।

Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना अंतर्गत रुस्तमपुर पंचायत स्थित जर्जर स्क्रू पाइल पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गई। जाम के दौरान पुल के दोनों तरफ दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया समेत अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को जाम के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पुल पर देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान कई घंटे तक पुल एवं पुल के दोनों किनारे सड़क पर जाम में सैकड़ों वाहन फंसी रही। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल काफी जर्जर है। रूस्तमपुर गंगा नदी पर दो पीपा पुल,जमींदारी घाट एवं पटना जिले के गयासपुर घाट पर बने पीपा पुल को बीते दोनों खोल दिया गया। पीपा पुल खोलने के बाद सिक्स लेन पुल पर आवागमन बढ़ गया। जिसके कारण आए दिन जर्जर स्क्रू पाइल पुल पर जाम लगता है। स्थानीय लोगों ने पुल के दोनों किनारे पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की।
पुल की स्थिति
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 17 साल पुराना जर्जर स्क्रू पाइल पुल पर मजबूरी में आवागमन किया जा रहा है। स्क्रू पाइल पुल का 24 नवंबर 2009 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अभिलंब बगल में बना रहे पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो जर्जर पुल पर कोई बड़ी घटनाएं घट सकती है। रमेश भगत
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


