
ठंड के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी, लोग हो रहे बीमार
लालगंज,संवाद सूत्र। मंगलवार को भी धूप न निकलने,दिन भर कुहासा,धुंध छाए रहने और शीतलहर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं,मंगलवार को भी धूप न निकलने,दिन भर कुहासा,धुंध छाए रहने और शीतलहर के कारण लोगों...
लालगंज,संवाद सूत्र। मंगलवार को भी धूप न निकलने,दिन भर कुहासा,धुंध छाए रहने और शीतलहर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं,लोग ठंड जनित रोगों से बीमार हो रहे हैं। ठंड से मनुष्य के साथ ही पशुओं की भी परेशानी बढ़ गई हैं। धूप न निकलने के कारण पशुओं के बैठने का जगह नहीं सूख पा रहा है। शीत लहर चलने के कारण पशुपालकों को हवा से बचाकर रखने में दिक्कत हो रही हैं। वहीं ठंड के कारण सर्दी, खांसी, दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को प्राइवेट डॉक्टर, हॉस्पिटल से लेकर सरकारी अस्पताल तक मरीजों की संख्या बढ़ी रही।
रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को सर्दी, खांसी के मरीज अधिक पहुंचे। मंगलवार को शीतलहर चलने से ठंड कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहा। जिससे बच्चे,बूढ़े, बीमार लोगों को काफी परेशानी हुई। वृद्ध, बीमार, लोगों के अलावा अन्य लोग भी दिन भर अलाव जलाकर आग तापते रहे। दिन में तो कार्यालय आदि खुला रहने के कारण बाजार में कुछ चहल पहल रहा, पर शाम ढलते ही सड़कों पर तो सन्नाटा छा गया। बस,ऑटो स्टैंड में भी इक्के दुक्के यात्री दिखे। कुहासा में दृष्टि बाधित होने, ठोकर लगने की आशंका से अधिकतर दुकानदारों ने मंगलवार को भी अन्य दिनों से पहले अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं ठंड के बावजूद लालगंज प्रखंड में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कही भी,किसी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि प्रशासन ने कुछ जगहों पर अलाव जलवाने की बात कही है। दुकानदारों ने अपने दुकान पर कार्टन, कागज, लकड़ी जलाकर आग तापा। स्थानीय लोगों ने गांधी चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक,तीन पुलवा चौक,बस स्टैंड,अस्पताल आदि सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। लालगंज-02-मंगलवार को लालगंज में कार्टून,लकड़ी, कागज जलाकर आग तापते दुकानदार।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




