गोरौल में सरकारी स्तर पर ठंड से बचाव की व्यवस्था नहीं
गोरौल में भीषण ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। सरकारी स्तर पर ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पंचायत और प्रखंड क्षेत्र में अलाव केवल कागज पर जलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। अलाव की व्यवस्था की मांग की जा रही है।

गोरौल,संवाद सूत्र भीषण ठण्ड ने लोगों को हाउस एरेस्ट कर लिया है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। फिर भी सरकारी स्तर पर ठंढ से बचने का कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखती है। नगर पंचायत क्षेत्र में सात जगहों पर अलाव सिर्फ कागज पर ही जलाया जा रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र में 6 जगहों पर कागज पर ही अलाव जलाया जा रहा है। ठंड इतनी अधिक है कि एनएच 22 पर गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है। प्रतिदिन की अपेक्षा सड़कों पर लोग कम दिख रहे हैं। वहीं अन्य दिनों की भांति कार्यालयों में भी आमलोगों की आवाजाही में काफी कमी देखी गयी ।
सभी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। वहीं इस भीषण ठंड से बचने के लिये कहीं भी सरकार की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। सरकार की ओर से चौक चौराहे, बस पड़ाव, रिक्सा पड़ाव के अलावा दलित महादलित के बस्तियों में भी अलाव जलाना था, जो अभी तक नहीं जलाया गया है। भीषण ठंड में अंचल कार्यालय द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं करने से लोगों ने नाराजगी जताते हुए अविलम्ब अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




