पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन,दो दिनों तक राहत की कोई आसार नहीं
चौथे दिन भी नहीं निकली धूप,लोग रहे परेशान कनकनी भरी ठंड से आम जन जीवन प्रभावित, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, दो दिनों तक राहत की कोई आसार नहीं कनकनी भरी ठंड से आम जन जीवन प्रभावित, पछुआ हवा ने बढ़ाई...

हाजीपुर। निज संवाददाता मौसम ने अचानक करवट लेने से पिछले चार दिनों से शहर के अलावा पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण ठंड और घने कोहरे का एक साथ सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से धूप नहीं निकलने और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। कनकनी भरी ठंड के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। पिछले चार दिनों से आसमान घने कोहरे की चादर छाई रही। ठंड के कारण ज्यादतर लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं कामकाजी लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले। वही इस ठंड में गरीबों और असहायों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तापमान में बड़ी गिरावट, पांच डिग्री नीचे गिरा पारा मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पछुआ हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 15 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 06.02 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़का,पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड पिछले 48 घंटे के दौरान दिनभर 07 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने ठंड में इजाफा दर्ज किया है। बर्फीली हवाओं के कारण गलन इतनी बढ़ गई कि लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक हवा की दिशा पछुआ बनी रहेगी, तब तक कनकनी से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है। कोहरा लगे रहने और ठंड बढ़ने का है अलर्ट मौसम के वरीय वैज्ञानिकों के अनुसार ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उन्होंने बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान सुबह के समय में घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात पर भी इसका असर पड़ेगा। डॉक्टरों के पछुआ हवा चलने और ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चौक-चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव लोगों का बना सहारा पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में अलाव गरीबों का सहारा बन रहा है। चौक-चौराहों और घरों के बाहर सुबह से शाम तक लोग अलाव जला कर ताप रहे है। कनकनी भरी ठंड में अलाव लोगों का सहारा बना हुआ है। चौक -चौराहों के पास जल रहे अलावा के पास लोग जुटे दिखे। इस भीषण ठंड में अलाव जान के रक्षक बना दिखा। कहीं कार्टन तो ही कचरा जला कर लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। शाम के बाद बाजार में लोगों की उपस्थिति बहुत कम दिखी। हाजीपुर-01- रविवार को दोहपर करीब 02 बजे पटना-हाजीपुर मार्ग पर बीएसएनएल गोलंबर एचएच पर छाया कोहरा,धुंध के कारण धीरे-धीरे चल रही गाड़ियां हाजीपुर-02 सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ठंड बढ़ने के बाद इलाज के मरीजों की बढ़ी भीड़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




