Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsSeed Distribution for Rabi Season in Mahnar Farmers Praise Efficient Process
महनार में रबी बीज वितरण सुचारू, किसानों में संतोष और उत्साह

महनार में रबी बीज वितरण सुचारू, किसानों में संतोष और उत्साह

संक्षेप:

महनार, संवाद सूत्र। महनार में रबी बीज वितरण सुचारू, किसानों में संतोष और उत्साहमहनार में रबी बीज वितरण सुचारू, किसानों में संतोष और उत्साहमहनार में रबी बीज वितरण सुचारू, किसानों में संतोष और उत्साह

Nov 22, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महनार, संवाद सूत्र। शनिवार को महनार प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में रबी मौसम के लिए गेहूं, मटर और मसूर के अनुदानित बीज का वितरण पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा। किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के कारण वितरण तेज,पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के संपन्न हुआ। पहले कुछ दिनों में आई किल्लत के बाद विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक असर अब साफ दिख रहा है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध हो जाने के बाद किसानों को लगातार और समय पर बीज मिल रहा है। इससे रबी फसल की बुवाई में तेजी आई है और किसान संतोष के साथ खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह से ही किसानों की लम्बी कतारें दिखाई दी,लेकिन टोकन सिस्टम की वजह से भीड़ होने के बावजूद पूरा वितरण बेहद व्यवस्थित तरीके से चलता रहा। किसानों ने बताया कि अब उन्हें न किसी तरह की भागदौड़ है और न ही इंतजार की परेशानी। मिलने वाला गुणवत्ता युक्त बीज भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। चमरहरा, लावापुर, हसनपुर और गोरिगामा जैसे पंचायतों से पहुंचे किसानों ने कृषि विभाग की व्यवस्था की सराहना की। किसान तपेश्वर राय ने बताया कि पहले थोड़ी परेशानी थी, लेकिन अब समय पर टोकन मिल रहा है और कुछ ही देर में बीज भी मिल जाता है। बीज की गुणवत्ता भी अच्छी है। किसान कुंदन कुमार, ब्रह्मदेव राय, गणेश सिंह, रंगनाथ सिंह, अर्जुन सिंह और संजय सिंह ने भी कहा कि इस बार वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सरल है। कृषि पदाधिकारी सुमन सचिन ने बताया कि रबी मौसम के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को बिना किसी बाधा के बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिले, ताकि वे बुवाई का कार्य बिना देरी पूरा कर सकें। महनार-01-शनिवार को महनार प्रखंड कृषि कार्यालय में शनिवार को बीज लेने के लिए कतार में खड़े किसान।