नवोदय विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

छात्रों को प्राथमिक उपचार, गांठ बांधने की विधि, टेंट लगाना, ध्वज शिष्टाचार, टीम वर्क का महत्व बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर आवश्यक : जिला संगठन आयुक्त शिविर में...

नवोदय विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ

हाजीपुर। संवाद सूत्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बाफरपुर शर्मा में पांच दिवसीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य स्काउट-गाइड छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना है। जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में संचालित शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिला संगठन आयुक्त के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर मोहम्मद शाहनवाज आलम एवं गाइड कैप्टन निशि चंद्रवंशी ने बच्चों को विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्राथमिक उपचार, गांठ बांधने की विधि, टेंट लगाना, ध्वज शिष्टाचार, टीम वर्क, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

इसके साथ ही स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा एवं आदर्शों को भी विस्तार से समझाया, ताकि छात्र जीवन में इन मूल्यों को अपना कर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। शिविर में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उनमें नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सेवा की भावना का विकास हो रहा है। जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा की स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल उन्हें अनुशासित बनाता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। विद्यालय के स्काउट नोडल शिक्षक राजेश प्रसाद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, उप प्राचार्य नीलमा वर्मा, स्काउट मास्टर मोहम्मद सर फराज आलम, गाइड कैप्टन नेहा वत्स, रोशन कुमार सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। तैयार हो रहे है प्लास्टिक वॉरियर्स बच्चे अर्थ-डे अभियान 2026 के तहत सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विविध कार्यक्रमों को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह है।बताते चले कि अर्थ डे ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से 15 से 31 मई तक यह अभियान स्काउड गाइड की ओर से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, एकल-उपयोग प्लास्टिक मुक्त विद्यालय बनाने और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ के रूप में संगठित करने पर जोर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का नेतृत्व भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज कर रहे हैं। 5 लाख प्लास्टिक वॉरियर्स तैयार करने का लक्ष्य है। हाजीपुर - 18- शुक्रवार को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करते जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।