Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsSchool Dispute Investigation District Education Officer Visits Chakamsood Middle School
शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में निरीक्षण कर मामले की जांच की

शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में निरीक्षण कर मामले की जांच की

संक्षेप:

बिदुपुर के चकमसूद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक विवाद की जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी रवींद्र कुमार पहुंचे। प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षक के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसमें मारपीट और पुलिस की दखल भी हुई। ग्रामीणों ने शिक्षकों की हटाने की मांग की है।

Dec 12, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

बिदुपुर, संवाद सूत्र प्रखंड के चकमसूद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी रवींद्र कुमार एक मामले की जांच में पहुंचे। घंटों छात्रों और शिक्षकों से बात की फिर स्थानीय ग्रामीणों से भी बात की और चले गए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और एक सहायक शिक्षक में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर मारपीट और झड़प के अलावा दोनों ओर से खूब लिखा पढ़ी हुई। कई बार पुलिस भी बुलाई गई थी। इसी क्रम में तीन सितंबर को स्कूल में जमकर मारपीट हुई थी बाद में शिक्षकों द्वारा रसोइया के साथ मिलकर हेडमास्टर वीणा देवी पर बिदुपुर थाने में गंभीर आरोप लगाकर विभाग को लिखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके शो कोज का सही जवाब नहीं देने के कारण वीणा देवी सस्पेंड हो गईं। मामले की जांच को लेकर गुरुवार को डीईओ श्री कुमार जांच के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने डीईओ से कहा कि यहां शिक्षक राजनीति का अड्डा बनाए हुए हैं। सभी शिक्षकों को यहां से हटा दें या कम से कम जितेंद्र कुमार शिक्षक और वीणा देवी हेडमास्टर को हटा दें क्योंकि वे दोनों स्कूल का माहौल खराब किए हुए हैं। नहीं तो ग्रामीण स्कूल में ताला लगा देंगे। डीईओ ने कहा कि सभी शिक्षक मिलकर आवेदन दिए थे। सभी से अलग-अलग बात की गई है। इसके अलावा लगभग सभी बिंदुओं पर जांच की गई है। ग्रामीणों की मांग जायज है। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। बिदुपुर-01-गुरुवार को चकमसूद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों से बातचीत करते हुए।