पदयात्रा निकालकर स्कूल से बाहरी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का दिया संदेश
पदयात्रा में शामिल हुए स्कूल के बच्चे और पदाधिकारी, शिक्षा पदयात्रा के तहत लोगों में जागरूकता लाने का संदेश पदयात्रा में शामिल हुए स्कूल के बच्चे और पदाधिकारी, शिक्षा पदयात्रा के तहत लोगों में...

पदयात्रा में शामिल हुए स्कूल के बच्चे और पदाधिकारी, शिक्षा पदयात्रा के तहत लोगों में जागरूकता लाने का संदेश महुआ,एक संवाददाता। स्कूल से बाहरी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें स्कूल लाने को लेकर रविवार को सामाजिक लोगों और स्कूली बच्चों द्वारा पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा से लोगों में शिक्षा को अलग जगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पद यात्रा ज्ञानोदय सामाजिक प्रवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में मध्य विद्यालय रोहुआ से प्रारंभ किया गया। पदयात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर रोहुआ ग्राम के सभी 5 वार्ड के साथ-साथ गांव के सीमा रसलपुर पहुंचा। जहां से पुनः पदयात्रा स्कूल में आकर समाप्त किया गया।
बताया गया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में शैक्षणिक जागरूकता लाना, मोबाईल के दुरूपयोग और नशा के खिलाफ जागरूकता लाना, ग्रामीण समाज में सौहार्द, एकता औऱ भाईचारे की भावना विकसित करना आदि शामिल है। सेवानिवृत्त शिक्षक असर्फी राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को विदा किया गया। जितेंद्र प्रसाद राय, रामसिंगार राय, रामप्रवेश राय, प्रेमनाथ राय, हरिनंदन राय, अनिल मेहरा, अतीश कुमार, अभिषेक कुमार विक्की, सत्यनारायण राय, उपेंद्र भारती, डीआरडीए के निदेशक हरिमोहन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजीत राय, चंद्रमोहन कुमार, उदय कुमार, कुमोद कुमार, रूपेश कुमार, मदनेश कुमार, विशाल कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। महुआ 03- महुआ जंदाहा के रोहुआ में शिक्षा पदयात्रा में शामिल बच्चे और अन्य लोग।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


