शहर में आज डेढ़ घंटे के लिए कटेगी बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में शनिवार को दिग्घी स्थित 132-33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र में मेंटेनेंस कार्य होगा। सुबह 08 बजे से 9:30 बजे तक कोनहारा-33 केवी, पासवान चौक, सराय, पकौली, राजापाकर, बिदुपुर, औद्योगिक क्षेत्र-33 केवी और सोनपुर-33 केवी फीडर में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

शहर में आज डेढ़ घंटे के लिए कटेगी बिजली

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि शनिवार को दिग्घी स्थित 132-33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र में मेंटेनेंस (सम्पोषण) कार्य होगा। मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार की सुबह 08 बजे से लेकर 9:30 बजे तक ग्रिड उपकेन्द्र से कोनहारा-33 केवी, पासवान चौक, सराय, पकौली, राजापाकर, बिदुपुर, औद्योगिक क्षेत्र-33 केवी फीडर एवं सोनपुर-33 केवी फीडर में विद्युत आपूर्ति को बंद किया जाएगा। यह जानकारी ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता ई. धर्मेन्द्र कुमार एवं हाजीपुर विद्युत सब डिविजन के सहायक विद्युत अभियंता ई. अजय कुमार ने शुक्रवार को दी। बताया कि उक्त फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से हाजीपुर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र, सराय, भगवानपुर, बिदुपुर, पकौली एवं राजापाकर एवं सोनपुर में उक्त अवधि में बिजली गुल रहेगी।

- जय प्रकाश

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।