जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट कर किया जख्मी
जंदाहा के अरनिया निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति विजय कुमार राम के साथ रास्ता चलते समय जाति सूचक गाली गलौज और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों रविकपूर और उनके पुत्र शिवम कपूर ने विजय पर हमला किया। विजय का इलाज जंदाहा सरकारी अस्पताल में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जंदाहा,संवाद सूत्र। नगर पंचायत क्षेत्र के अरनिया निवासी एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ रास्ता चलने को लेकर जाति सूचक गाली गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अरनिया निवासी विजय कुमार राम ने जंदाहा निवासी रविकपूर एवं उनके पुत्र शिवम कपूर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट से जख्मी विजय कुमार राम का इलाज जंदाहा सरकारी अस्पताल में कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते 7 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे वह अपने घर से पैदल सब्जी खरीदने हेतु राम जानकी मंदिर के पास से होकर जंदाहा बाजार जा रहे थे।
उसी दौरान राम जानकी मंदिर के पास आरोपी आवाज देकर उन्हें रोका तथा रुकने पर नाम पता पूछा नाम पता बताने पर आरोपी द्वारा जाति सूचक गाली गलौज करते बोला गया कि तुम लोगों का रास्ता इधर से बंद है। इतना कहते हुए दोनों आरोपी मारपीट करने लगा तथा इस रास्ते से जाते हुए देखने पर जान मार देने की धमकी दी। वहां से भगाने के दौरान भी आरोपियों ने मारपीट किया जिससे वह गिर गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज हेतु एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। फिर 8 अप्रैल के शाम करीब 6 बजे वह नगर पंचायत के कार्यालय के पास से होकर जंदाहा सरकारी अस्पताल इलाज कराने जा रहा था तो आरोपियों द्वारा पीछा कर जातिसूचक गाली गलौज की गई। दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


