संत पूजन सह सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Apr 08, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ के परमानंदपुर छितरौली में संत समागम सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक संजय कुमार सिंह ने संतों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक संत कामेश्वर प्रसाद सिंह ने गुरु रामदास जी की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्री ने कहा कि संतों की पूजा सनातन धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

संत पूजन सह सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महुआ, एक संवाददाता। संत समागम सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन महुआ के परमानंदपुर छितरौली में किया गया। इस मौके पर आयोजक द्वारा संतों की पूजा और उनके सम्मान में कार्यक्रम हुआ। जहां पर स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री ने संतों को अंग वस्त्र देकर आशीर्वचन लिए। कार्यक्रम आयोजक संत कामेश्वर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बताया कि अपने आराध्य देव गुरु रामदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय संत समागम सह भंडारा के साथ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जहां पर संतों की पूजा होती है,वहां भगवान वास करते हैं। साधु संत की पूजा सनातन धर्म का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने गुरु का सम्मान हर व्यक्ति को करना चाहिए। इस मौके पर विज्ञान स्वरूप सिंह,रविंद्र कुमार रतन, चंद्रिका झा, इस्कॉन मंदिर के पुजारी संत सीता रामेश्वर दास आदि ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि जिंदा कौम अपने पूर्वजों के साथ-साथ गुरुओं को कभी नहीं भूलता। जहां संतों का सम्मान और आदर होता है वहां संपन्नता आती है।आगंतुकों का स्वागत शशि भूषण कुमार सिंह ने किया। वही कार्यक्रम का संचालन कवि प्रीतम झा द्वारा किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।