ग्रामीण परिवेश की वास्तविक चुनौतियों को समझना आवश्यक : अभिलाष पांडेव

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

रूरल इमर्शन ट्रेनिंग केवल एक औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज को निकट से समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण महिलाएं एवं छोटे उद्यमी आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में...

ग्रामीण परिवेश की वास्तविक चुनौतियों को समझना आवश्यक : अभिलाष पांडेव

हाजीपुर। संवाद सूत्र रूडसेट संस्थान हाजीपुर में सोमवार को 05 दिवसीय रूरल इमर्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। केनरा बैंक के 25 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक एवं वित्तीय संरचना को समझने तथा बैंक अधिकारियों को ग्रामीण जीवन, आजीविका गतिविधियों एवं जमीनी बैंकिंग व्यवस्था से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन वरीय प्रबंधक अध्ययन व विकास केन्द्र केनरा बैंक पटना अभिलाष पांडेव, वरीय प्रबंधक अध्ययन व विकास केन्द्र चारु माथुर, निदेशक रूडसेट संस्थान हाजीपुर अनुज कुमार, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक जीविका वैशाली राज कुमार महतो, प्रगतिशील किसान संजीव कुमार एवं रोजगार प्रबंधक जीविका वैशाली राजेश रंजन प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन अजीत कुमार वरीय संकाय ने किया।

प्रशिक्षण का महत्व

वरीय प्रबंधक अभिलाष पांडेव ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों का ग्रामीण परिवेश एवं वहां की वास्तविक चुनौतियों को समझना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रूरल इमर्शन ट्रेनिंग केवल एक औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज को निकट से समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से अधिकारियों में संवेदनशीलता, व्यवहारिक ज्ञान एवं सेवा भावना का विकास होता है, जो भविष्य में ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि जब बैंक अधिकारी ग्रामीण जीवन की परिस्थितियों को समझेंगे, तभी वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ सही मायने में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।

ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था

चारु माथुर ने संबोधन में कहा कि ग्रामीण भारत देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण महिलाएं एवं छोटे उद्यमी आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बैंक अधिकारियों को इन वर्गों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझकर कार्य करना चाहिए, जिससे वित्तीय समावेशन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम में केनरा बैंक के कुल 24 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भाग ले रहे हैं।

संस्थान की गतिविधियाँ

स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण देती है संस्था निदेशक रुडसेट स्यस्थान हाजीपुर अनुज कुमार ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान द्वारा बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों, किसानों एवं आजीविका गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। इससे उन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जमीनी समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में सूक्ष्म वित्त प्रबंधक, जीविका वैशाली राज कुमार महतो, प्रगतिशील किसानसंजीव कुमार, रोजगार प्रबंधक, जीविका वैशाली, राजेश रंजन प्रसाद सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री ठाकुर सोनू कुमार सिंह, संकाय द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रशिक्षण विषय

इन विषयों की दी जाएगी जानकारी इस रूरल इमर्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय समावेशन, माइक्रो फाइनेंस, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण उद्यमिता, आजीविका संवर्धन, सरकारी योजनाओं एवं क्षेत्र भ्रमण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को सफल उद्यमियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण संस्थाओं से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर भी मिलेगा। - अमरेश श्रीवास्तव

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रूरल इमर्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम कब शुरू हुआ?
रूरल इमर्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार को किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।