रॉयल हेरिटेज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुआ होली मिलन समारोह
हाजीपुर में रॉयल हेरिटेज कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने होली मिलन समारोह मनाया। कॉलेज के चेयरमैन नितिन कुमार ने भाईचारे और प्रेम-भाव का महत्व बताया। सभी प्रशिक्षुओं ने नेचुरल कलर और गुलाल का उपयोग करते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया। कार्यक्रम में परंपरागत गीतों की प्रस्तुति भी हुई।

हाजीपुर। सं.सू. रंग-गुलाल तो आपसी भाईचारे को प्रदर्शित करता है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी प्रेम-भाव को दर्शाता है l उक्त बातें रॉयल हेरिटेज कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन नितिन कुमार ने कॉलेज के सभी प्राध्यापकों और प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही l कॉलेज निर्देशिका अंजलि अनुपम पांडे ने सभी को होली की बधाई दी और होली सावधानी से खेलने का निर्देश दिया l इस आयोजन में सभी प्रशिक्षुओं ने नेचुरल कलर और गुलाल का उपयोग करते हुए एक दूसरे को लगाया और आपसी सद्भाव बनाए रखने जैसे संदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्वीकार किया l आज के आयोजन में प्रशिक्षुओं ने होली की परंपरागत गीतों का संगीतमय प्रस्तुति से सबका मनोरंजन किया l इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रशिक्षुओं मे रिया रंजन,मानती इशा, डोली, स्वाति, अंजलि,तन्नू, पूजा रिया,राहुल,अमन,साजन,आशीष रोशन, राजीव आदि रहे l हाजीपुर -09-रॉयल हेरिटेज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होली मिलन समारोह के दौरान गीत प्रस्तुत करते प्रशिक्षु।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



