प्रतापटांड में नगदी समेत 20 लाख रुपए की जेवर चोरी की हुई, एफआईआर दर्ज
भगवानपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की रात प्रतापटांड गांव में एक घर में 20 लाख रुपए के जेवर और नगदी चोरी हुई। गृह स्वामी अर्जुन पांडे ने एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों ने चोरी के बाद कमरे को ताला लगा दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर थाना क्षेत्र इन दिनों चोरों के लिए सेफ जोन बन गया है। चोरों द्वारा आए दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। गुरुवार की देर रात भी थाना क्षेत्र के प्रतापटांड गांव वार्ड संख्या 05 में स्थित एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया और नगदी समेत करीब 20 लाख रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गया। इतना ही नहीं चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद जिस कमरे में चोरी की उस कमरे ताला लगा दिया था। इस संबंध में गृह स्वामी अर्जुन पांडे पिता ध्रुव नारायण पांडे ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।
दर्ज मामले में कहा गया है की बुधवार की देर रात चोरों ने मेरे घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मेरी पुतोहू और बेटी के नगदी समेत करीब 20 रुपए के जेवर चोरी कर लिया। दर्ज मामले में यह कहा गया है की मेरी पुत्री रात्री करीब डेढ बजे छत पर सोने चली गई। उस वक्त सब ठीक ठाक था। सुबह मेरी पत्नी उठी तो उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। फिर कोठरी के दरबाजे से बाहर निकली तो देखा की घर में चोरी हुई है। आश्चर्य की बात है की चोरों द्वारा जिस कमरे में चोरी की गई उस कमरे में ताला बंद कर दिया गया था। सुबह में दरवाजे पर लालगंज निवासी धर्मेंद्र साह पिता जगन्नाथ साह खड़ा देखे। जिसका लालगंज में सोना चांदी का दुकान है। दुसरी घटना सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गृह स्वामी से घटना की विस्तृत जानकारी लिया एवं चोरों तक पहुंचने के लिए मुजफ्फरपुर से स्वान दस्ता बुलाया। ज्ञात हो की इसके पूर्व भी भगवानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चोरों ने कई घरों और दुकान मे भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है लेकिन पुलिस एक भी घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


