सर्द रात में रेपुरा गांव में ताला काटकर चोरी

सर्द रात में रेपुरा गांव में ताला काटकर चोरी

संक्षेप:

35 हजार रुपया नकद, आभूषण, कपड़ा, पेटी, बक्शा आदि सामान चुरा ले गए सुबह गृहस्वामी ने देखा कि घर के मेन गेट के दरवाजा का ताला कटा हुआ है

Dec 15, 2025 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

लालगंज । संवाद सूत्र अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में सर्द रात का फायदा उठाते हुए एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और घर के एक कमरे में अटैची में रखा 35 हजार रुपया नकद, आभूषण, कपड़ा, पेटी, बक्शा आदि सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह गृहस्वामी ने देखा कि घर के मेन गेट के दरवाजा का ताला कटा हुआ है और गेट के अंदर एक रूम का सारा सामान अज्ञात चोर चुराकर ले गए हैं। इसकी सूचना लालगंज थाने को भी दी गई है। सूचना पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गृहस्वामी लालबाबू सिंह ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की रात सपरिवार खाना खाकर सो गए थे। जब रविवार की सुबह सोकर उठे तो देखा कि घर के मेन गेट के दरवाजे का ताला कटा हुआ था और गेट के बगल में बने कमरे की पेटी में रखा एक सोने के कान का फूल, चार जोड़ी चांदी फूल, चांदी का ताला, पायल, एक चांदी की चेन, दो तीन पेटी जिसमें कीमती कपड़े और एक में 35 हजार नकद रुपए नकद था। सब सामान चोर चुरा ले गए हैं। चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गृहस्वामी ने लालगंज थाने को फोनकर घटना की जानकारी दी। पुलिस गृहस्वामी से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गस्ती दल को भेजकर जांच-पड़ताल और पूछताछ की गई है। आवेदक लालबाबू सिंह की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है। इस मामले में जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लालगंज - 01 - रविवार को चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस गृहस्वामी से चोरी के संबंध में पूछताछ करती हुई।