Hajipur News: सोना,चांदी का झोला ले उड़ा झपट्टामार
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के सूमेरगंज से अज्ञात बाइक सवार झपट्टामार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें भूक्तभोगी पंकज कुमार साह ने पुलिस को बताया कि वह सोने, चांदी का सामान साइकिल से फेरी कर गांव में...

Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के सूमेरगंज से अज्ञात बाइक सवार झपट्टामार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें भूक्तभोगी पंकज कुमार साह ने पुलिस को बताया कि वह सोने, चांदी का सामान साइकिल से फेरी कर गांव में बेचने का करता है। फेरी करने के क्रम में गंगटी गांव के श्मशान के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट्टामार कर झोला ले उड़ गया। झोला में सोने की बाली, नथुनी, चांदी की पायल, जितिया आदि करीब एक लाख अस्सी हजार रूपए का सामान था। -अशोक कुमार


