किराना दुकानदार से मारपीट कर लूटे रुपए
हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने एक किराना दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की और नगद समेत अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जो मामले की जांच कर रही है। घटना के समय दुकान पर विकास पासवान नामक व्यक्ति मौजूद था।

हाजीपुर । नगर संवाददाता औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास शनिवार की दोपहर बदमाशों ने एक किराना दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट कर नगद सहित अन्य रुपए लूट लिए और फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घायल दुकानदार आदित्य राज ने बताया कि वीर चूहरमल नगर के उमेश पासवान के पुत्र विकास पासवान शैंपू लेने के लिए दुकान पर आए। इसके बाद वह बदतमीजी से बात करते लगा। जिसके बाद मारपीट करते हुए दुकान के अंदर घुसकर नगद सहित सामान लूटा और फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


