ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरनौ लाख रूपए निकासी के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं

नौ लाख रूपए निकासी के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं

वैशाली। संवाद सूत्र नौ लाख रूपए निकासी के बावजूद सड़क का निर्माण नहींनौ लाख रूपए निकासी के बावजूद सड़क का निर्माण नहींनौ लाख रूपए निकासी के बावजूद सड़क का निर्माण नहींनौ लाख रूपए निकासी के बावजूद...

नौ लाख रूपए निकासी के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरWed, 17 May 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

वैशाली। संवाद सूत्र

वैशाली के जतकौली पंचायत में विगत एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के नाम पर नौ लाख रुपए की निकासी होने के बावजूद सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो पाया। स्थानीय मुखिया विश्वजीत कुमार सिंह ने अधिकारीयों को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार से मिल कर अपनी समस्या को बताया एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पिछले फरवरी माह में मेरे पंचायत के पंचायत सचिव सेवानिवृत्त हो गए। लेकिन ढ़ाई माह हो गए नए सचिव को अभी तक प्रभार नहीं दिया है। जिस कारण पंचायत का कार्य अवरूद्ध है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पंचायत में लालगंज-जतकौली मुख्य मार्ग में जतकौली में वाया नदी तक पीसीसी सड़क ढ़लाई के लिए करीब नौ लाख रुपये की निकासी कई वर्ष पूर्व की गई। लेकिन अबतक कार्य नहीं हो पाया है। इस सड़क पर दो बार राशि की निकासी की गई। पहली राशि सड़क मरम्मती के नाम पर निकली गई। जिसे कहा जाता है कि कोविड में खर्च कर दी गयी। यानी राशि का विचलन हुआ कोई कार्य नहीं हुआ। पुनः दुबारा राशि निकाली गई फिर भी कार्य नहीं हुआ। पंचायत में कोई योजना पंजी रोकड़ बही नहीं है। इस सम्बंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि जांच की जायेगी दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

कनीय अभियंता के द्वारा बताया गया कि इस सड़क के लिए इनके द्वारा कोई भी मापी पुस्त तैयार नहीं किया गया है। वहीं इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अब तक मुखिया या पंचायत सचिव के द्वारा कोई भी लिखित या मौखिक जानकारी नहीं दी गई है। राशि के निकासी के बाद इतने दिनों तक स्थल पर कार्य नहीं होना गम्भीर मामला है। जांच कर दोषी पर कार्रवाई होगी। मुखिया ने बताया की तत्कालीन पंचायत सचिव एवं अधिकारियों के मिली भगत से सड़क निर्माण के नाम पर रूपए की निकासी कर उस रूपए का उपयोग अन्यत्र जगह कर दिया गया जो गंभीर विषय है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें