ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरसम्राट अशोक महान की जयंती को लेकर आरएलजेडी ने की बैठक

सम्राट अशोक महान की जयंती को लेकर आरएलजेडी ने की बैठक

हाजीपुर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से हाजीपुर कुशवाहा आश्रम में एक बैठक की गई। जिसमें आगामी 28 मार्च 2023 को बापू सभागार पटना में सम्राट अशोक महान की जयंती को भव्य रुप से मनाने पर...

सम्राट अशोक महान की जयंती को लेकर आरएलजेडी ने की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरFri, 24 Mar 2023 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हाजीपुर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से हाजीपुर कुशवाहा आश्रम में एक बैठक की गई। जिसमें आगामी 28 मार्च 2023 को बापू सभागार पटना में सम्राट अशोक महान की जयंती को भव्य रुप से मनाने पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता आरएलजेडी के जिला संयोजक कमल प्रसाद सिंह ने किया।

अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए सम्राट अशोक महान को भव्यता से याद करने की जरूरत है। सम्राट अशोक महान के शासनकाल में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका सभी अखंड भारत में सम्मिलित थे। उन्होंने कहा कि आगामी 28 मार्च को वैशाली जिले से लगभग दस हजार कार्यकर्ता बापू सभागार में पहुंचकर सम्राट अशोक महान की जयंती में शामिल होंगे, जहां पर पूरे बिहार से लाखों की संख्या में राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में प्रदेश से प्रशांत पंकज, प्रो अरविंद कुमार,बृजेंद्र कुमार पप्पू, इंजीनियर मनोज कुमार, राजकुमार, त्रिवेणी चौधरी, दिनेश कुशवाहा, मुस्ताक अहमद, उमेश कुशवाहा, संजय मेहता, अमर कुमार वर्मा, सरोज ठाकुर, अखिल देव सिंह, सुधीर कुशवाहा, शिव शंकर सिंह, नागेश्वर राय, अनिल कुशवाहा, रणधीर कुमार, विशाल चंद्र कुशवाहा, नीतीश कुमार, दीपक मुखिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हाजीपुर-13- हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ता व अन्य।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें