Hajipur News: जारंग गांव में आभूषण सहित नगदी चुरा कर ले गये चोर
Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में जारंग गांव में एक घर से 10 लाख रुपए के आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है।

Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। ताजा मामला जारंग पंचायत के जारंग गांव की है। जहां फिर एक बार चोरों ने एक घर में धावा बोला है। मिली जानकारी के अनुसार जारंग रामपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान की छत से प्रवेश कर तीन कमरों का ताला तोड़कर बक्से और आलमारी में रखे, 10 लाख के आभूषण और कीमती कपड़े चुरा कर ले गये। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस कार्रवाई
पीड़ित की लिखित शिकायत पर फिर एक बार अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जारंग गांव निवासी रामश्रेष्ट सिंह के तीन पुत्र संजय सिंह, मंजय सिंह, धनंजय सिंह घर पर रह कर गिट्टी बालू के कारोबार करते है। रात दस बजे के बाद वे लोग खाना-खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात मकान के छत पर चोरों ने चढ़कर सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हुये तथा तीनों कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखें कीमती आभूषण, नए कपड़े और नगदी चुराने के बाद गहनों के डिब्बों को पलंग पर फेंक दिया। गृहस्वामिनी मंजय कुमार जब सुबह उठे तो देखा कि कमरों का दरवाजा और अंदर सामान सब बिखरे पड़े थे। इस दृश्य को देखकर वे चिल्लाने लगे।
पुलिस की जांच
परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हाल के दिनों में दर्जनों चोरी की घटनाएं थाने में दर्ज की गई है। लेकिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बेखौफ चोर आजतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। -संतोष कुमार सिंह
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


