33 केवी फीडर का जम्फर जला शहर में बिजली गुल

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर, एक प्रतिनिधिकूलर, पंखे का इस्तेमाल सहित घरेलु गैस के किल्लत से लोग इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं। खपत बढ़ने से सोमवार

 33 केवी फीडर का जम्फर जला शहर में बिजली गुल

हाजीपुर, एक प्रतिनिधि मौसम का तापमान बढ़ने के साथ बिजली खपत में इजाफा हुआ है। खपत बढ़ने से हांफ रहे फीडर का जम्फर जला। जम्फर जलने से शहरी क्षेत्र में गुल रही बिजली। गर्मी से बचाव के लिए लोग लगातार एसी, कूलर, पंखे का इस्तेमाल सहित घरेलु गैस के किल्लत से लोग इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं। खपत बढ़ने से सोमवार की शाम कोनहारा-33 केवी फीडर का जम्फर जल गया, जिससे सदर अस्पताल, अंदरकिला, बागमली, कलेक्ट्रेट परिसर, अस्पताल रोड, एसडीओ रोड, गुदरी बाजार, मस्जिद चौक समेत शहर के एक बड़े इलाके में गुल रही बिजली। सहायक विद्युत अभियंता ई. अजय कुमार ने बताया कि जले का जम्फर का मरम्मत किया गया, लेकिन अधिक लोड के कारण जम्फर फिर से जल गया है।

कनीय विद्युत अभियंता के साथ बिजली कामगार जम्फर के मरम्मत कार्य में जुटा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।