
राजापाकर में राजस्व महाअभियान को लेकर प्रपत्र का हुआ वितरण
राजापाकर,संवाद सूत्र। राजस्व महाअभियान में प्रपत्र का वितरण राजस्व महाअभियान में प्रपत्र का वितरण राजस्व महाअभियान में प्रपत्र का वितरण राजस्व महाअभियान में प्रपत्र का वितरण राजस्व महाअभियान में...
राजापाकर,संवाद सूत्र। राजस्व महाअभियान के तहत प्रखंड के सभी हल्का में राजस्व कर्मचारियों व उनके टीम द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी पंचायत में एक-एक टीम बनाई गई है। जिसमें उक्त पंचायत के हल्का कर्मचारी पंचायत सचिव विकास मित्र किसान सलाहकार सहित अन्य पंचायत कर्मी शामिल हैं, जो रैयतों के घर-घर जाकर प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं। जिसमें रैयतों को खाता खेसरा रकवा सुधार हेतु प्रपत्र में विवरण देना है जो भी उनके खतियान में गलती है। उसे सुधार वही उत्तराधिकार नामांतरण के लिए जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी के नाम से जमाबंदी कराया जाना है।

इसके लिए आवेदन भर कर रैयत शिविर में जमा करेंगे। बंटवारा नामांतरण हेतु जिन रैयत के मृत्यु हो गई है मृत्यु बाद जमाबंदी के आपसी सहमति द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारी के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कायम किया जाएगा। राजस्व कर्मियों द्वारा बंटवारा नामांतरण हेतु उपलब्ध कराए गए विवरण भरकर बंटवारा अभिलेख पूर्वज के मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली एवं सभी हिस्सेदारों के नाम मोबाइल नंबर के साथ प्रपत्र राजस्व महा अभियान कैंप में जमा करेंगे। छुटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने के लिए राजस्व कर्मियों द्वारा ऑनलाइन किए जाने हेतु छूटे हुए जमाबंदी को उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में विवरण भरकर साक्ष्य के साथ राजस्व महाभियान कैंप में जमा करेंगे। सभी पंचायत में 19 अगस्त से कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी रैयत वितरण किए गए प्रपत्र में सभी डिटेल भरकर शिविर में जमा करेंगे।वही अंचलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा भी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।रविवार को लगुरांव बिलंदपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर व राजापाकर दक्षिणी पंचायत के जनता पुस्तकालय के परिसर में जागरूकता अभियान के तहत बैठक कर पंचायत के रैयतों को राजस्व महाभियान के संबंध में विभिन्न जानकारी दी गई।मौके पर कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे डीपीओ मनरेगा प्रशांत कुमार व बीडिओ आनंद प्रकाश जागरूकता अभियान में शामिल हुए।मौके पर उपस्थित रैयतो में शिवनाथ सिंह तपसी प्रसाद सिंह शत्रुघ्न सिंह सीताराम सिंह ओंकार नाथ गुप्ता अमरनाथ सिंह सहित दर्जनों रैयत जागरूकता अभियान में शामिल हुए।वही जागरूकता शिविर में भी रैयतों के बीच प्रपत्र का वितरित किए गए। राजापाकर-01-राजस्व महाअभियान में प्रपत्र का वितरण बीडीओ सीओ एवं रैयत।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




