
अंचलाधिकारी ने काम में तेजी लाने का निर्देश दिए
राजापाकर, संवाद सूत्र।राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को राजस्व महाअभियान के तहत जमा किए गए ऑफलाइन आवेदनों का ऑनलाइन सर्व अमीन द्वारा कंप्यूटर पर लोड किया जा रहा है। इस संबंध में...
राजापाकर, संवाद सूत्र। राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को राजस्व महाअभियान के तहत जमा किए गए ऑफलाइन आवेदनों का ऑनलाइन सर्व अमीन द्वारा कंप्यूटर पर लोड किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत 8 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे जिसका ऑनलाइन सर्वे अमीन द्वारा किया जा रहा है अभीतक कुल दो हजार आवेदनों को ऑनलाइन किया गया है सभी आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। ऑनलाइन करने के बाद सभी ऑफलाइन के डाटा को सीओ के लोगीन पर भेजा जाएगा। उसके बाद कर्मचारियों को जांच के लिए सभी ऑनलाइन डाटा भेजे जाएंगे।
जिसे रजिस्टर टू से मिलाकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्व महाअभियान के तहत रैयतो ने जमाबंदी में सुधार हेतु खाता नंबर खेसरा नंबर रकवा आदि मे त्रुटि को लेकर ऑफलाइन फॉर्म में आवेदन राजस्व महाअभियान में जमा किया था।जिन रियतों के जमाबंदी में मृतक व्यक्ति का नाम शामिल है वैसे लोगों ने भी उत्तराधिकारी जीवित व्यक्ति का नाम आवेदन में भरकर शिविर में जमा किया था वैसे मृत व्यक्ति का नाम हटाकर उत्तराधिकारी व्यक्ति का नाम ऑनलाइन किया जाएगा।वही अंचलाधिकारी ने सर्वे अमीन द्वारा प्रखंड कार्यालय सभागार में किय जा रहे ऑनलाइन कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति के संबंध में सर्व अमीन से जानकारी प्राप्त की। सभी सर्वे अमीनों इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। राजापाकर-01-मंगलवार को बैठक करते सीओ एवं अन्य कर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




