महुआ नप ने ठंड को देखते हुए विभिन्न चौराहे पर जलाए अलाव
हिंदुस्तान में खबर छपने के बाद अलाव जलाए जाने से लोगों में दिखी खुशी,ग्रामीण चौक चौराहों पर भी अलाव जलाने की उठी मांग हिंदुस्तान में खबर छपने के बाद अलाव जलाए जाने से लोगों में दिखी खुशी,ग्रामीण चौक...

हिंदुस्तान में खबर छपने के बाद अलाव जलाए जाने से लोगों में दिखी खुशी,ग्रामीण चौक चौराहों पर भी अलाव जलाने की उठी मांग महुआ,एक संवाददाता। आपके प्रिय अखबार हिंदुस्तान में ठंड के बढ़ते सितम के बावजूद अलाव नहीं जलाने जाने की खबर छपने के बाद महुआ नगर परिषद खबरदार होते हुए अलाव की व्यवस्था की। यहां विभिन्न चौक चौराहा पर नप द्वारा शनिवार को अलाव जलाए गए। इधर अब गांव के चौक चौराहों पर भी लोगों ने अलाव जलाने की मांग प्रशासन से की है। इस कड़ाके की ठंड में नप के द्वारा अलाव जलाए जाने के बाद राहगीरों, यात्रियों, कामगारों, मजदूरों, रिक्शावाला, ठेलावाला, खोमचेवाला, रेहरीवाले आदि ने राहत की सांस ली।
यहां नगर परिषद के द्वारा गांधी चौक, बच्चन शर्मा स्मारक चौक, थाना चौक, मंगरू चौक, देसरी रोड मिडिल स्कूल के पास, अनुमंडल गेट द्वार, समस्तीपुर रोड बस स्टैंड, सेंट्रल बैंक के सामने अलाव जलाया गया। अलाव जलते ही लोगों में खुशी छा गई और इस ठंड से निजात पाने के लिए लोग उसके पास आकर बैठ गए। इधर लोगों ने महुआ देसरी रोड में चकमजाहिद, हरपुर ओस्ती, डोगरा, रामपुर, ताजपुर रोड में छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा, हाजीपुर रोड में कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, मुजफ्फरपुर रोड में मधौल, फुलार, हकीमपुर, रजिया चौक, बकसामा आदि स्थान पर भी अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उक्त चौक पर खरीदारों की भीड़ होती है। जिसे इस ठंड में काफी दिक्कत आ रही है। महुआ-01-महुआ बाजार के गांधी चौक पर नप द्वारा जलाए गए अलाव को तापते लोग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




