Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsRajya Sabha MP Premchand Gupta Campaigns for Tejashwi Yadav in Raghopur
राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता ने राघोपुर में किया जनसंपर्क

राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता ने राघोपुर में किया जनसंपर्क

संक्षेप: राजद के राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट देने की अपील की और कहा कि सरकार बनने पर गैस सिलेंडर, वृद्धा पेंशन और नौकरी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। राघोपुर की जनता से विधायक नहीं, मुख्यमंत्री चुनने की बात कही।

Sun, 2 Nov 2025 10:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राघोपुर । संवाद सूत्र राजद के राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता ने रविवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर प्रखंड में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट देने की अपील की। सिक्सलेन पुल के निकट राजद तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम राय एवं रवि यादव के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद का लोगों ने स्वागत किया। प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो वादा किया है। उसे पूरा करने का काम किया है। सरकार बनने पर 500 में गैस सिलेंडर₹1500 वृद्धा पेंशन एवं में बहन मां योजना के तहत सभी महिलाओं को 2500 प्रति महीने दिए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं युवाओं को नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने वैश्य समाज के लिए कई सारे कार्य किए हैं। मुझे भी राजद ने राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने आगामी 06 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर तेजस्वी यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता विधायक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री चुनने जा रही है। पीसी गुप्ता ने रामपुर श्यामचंद भट्टी पर, मोहनपुर, फतेहपुर, पहाड़पुर पूर्वी, मलिकपुर समेत कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर मोहनपुर पंचायत के मुखिया शिवसागर राय, रवि यादव, राजद तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम राय, विकास कुमार, राजद पंचायती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरेंद्र राय, कुणाल कुमार, आनंद शाह पिंटू शाह दिनेश शाह चंदन शाह सत्यानंद राय प्रमोद शाह सतेंद्र शाह सहित वैश्य समाज के दर्जनों लोग एवं राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। राघोपुर - 01 - रविवार को राघोपुर प्रखंड में राजद के राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट मांगते हुए।