दवा दुकान से देसी शराब एवं एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद

Jan 14, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जंदाहा के अदलपुर गांव में एक दवा दुकान पर छापामारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकान में शराब बेची जा रही है। दुकान के मालिक अमरजीत कुमार भागने में सफल रहा, लेकिन उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दवा दुकान से देसी शराब एवं एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद

जंदाहा,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव स्थित एक दवा दुकान से गुप्त सूचना पर की गई छापामारी में 10 लीटर देसी शराब एवं एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में पीटीसी लोकेश नाथ चौधरी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह बुधवार को संध्या अपने सहयोगी पुलिस बलों के साथ संध्या गस्ती एवं वाहन चेकिंग में निकले थे। इस बीच धंधुआ गांव पहुंचने पर गुप्त सूचना मिला कि अदलपुर गांव स्थित अमरजीत कुमार भारती पिता स्व.सतीश भारती के दवा दुकान में शराब बेची जाती है। जहां तुरंत पहुंचने पर रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए बताए गए निशानदेही पर पहुंचा तो देखा की दवा दुकान से निकलकर दुकान के पीछे से एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे साथ के पुलिस वलों द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया। परंतु दुकान के पीछे अंधेरा होने के कारण वह भागने में सफल रहा। इस दौरान जूटे स्थानीय लोगों एवं चौकीदार से भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर बताया गया कि भागने वाला व्यक्ति ही दवा दुकानदार अमरजीत कुमार भारती पिता स्व.सतीश भारती जंदाहा थाना के अदलपुर निवासी है। इसके बाद उस दुकान की तलाशी लेने के दौरान दुकान के अंदर रखे चौकी पर एक बड़ा कार्टन में पॉलिथीन में 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। वही चौकी पर रखा कार्टन में रखे कागजात वगैरह को हटाने पर उसके अंदर छुपा कर रखे एक देसी कट्टा बरामद हुआ जिसे अनलोड करने पर एक जिंदा गोली भी बरामद हुआ। इस संदर्भ में दवा दुकानदार अमरजीत भारती के विरुद्ध जंदाहा थाना कांड संख्या 17 / 26 के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।