जनता दरबार में डीएम ने की 19 परिवादों की सुनवाई

Mar 03, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में सोमवार को डीएम वर्षा सिंह ने जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें 19 परिवादों की सुनवाई की गई। डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया और सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे शिकायतों का समाधान समय पर करें। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं उठाई गईं।

जनता दरबार में डीएम ने की 19 परिवादों की सुनवाई

हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरालन डीएम वर्षा सिंह ने कुल 19 परिवादों की सुनवाई की। परिवादियों की सुनवाई के दौरान डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में प्राप्त परिवादों राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, अवर निबंधक, आवास, विद्युत,डीएसओ,आईसीडीएस, आर्म्स स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा, सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच कर त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हाजीपुर- 04- सोमवार को डीएम वर्षा सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की सुनवाई करती हुईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।