Hajipur News: आगामी 12 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत का प्रचार रथ पहुंचा महुआ

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: लोक अदालत के जरिए मामलों को आपसी प्रेम से मिटाने की की जा रही अपील, महुआ के गांवों में घूम रहा विधिक सेवा प्राधिकार का प्रचार रथ

Hajipur News: आगामी 12 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत का प्रचार रथ पहुंचा महुआ

Hajipur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लोक अदालत लगे को लेकर प्रचार प्रसार का रथ बुधवार को महुआ पहुंचा। जहां से उसे प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया। यह प्रचार रथ गांव-गांव में घूम कर लोगों को लोक अदालत के जरिए विवादों को आपसी प्रेम के बीच सुलझाने के लिए जागरूक करेगा।

प्रचार रथ का निर्देशन

सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष आनंद नंदन सिंह और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर अधिकार मित्र संतोष कुमार और पंकज कुमार के नेतृत्व में यह रथ बुधवार को रवाना किया गया। महुआ थाना में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता सह प्रचार रथ गांव-गांव घूमेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर शनिवार को हाजीपुर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सभी प्रकार के सुलहनीय फौजदारी व दीवानी वादों को निपटाया जाएगा। वादों में बिजली विभाग, वन, बैंक लोन, बीमा का मामला, उपभोक्ता फोरम, एनआइ एक्ट, मोटर वाद, वैवाहिक वाद, मजदूरों से संबंधित मामले, भूमि वाद, कर्ज अदायगी, रेलवे, राजस्व वाद, टेलीफोन बिल, मनरेगा संबंधित वाद, आयकर वाद, जल से संबंधित वाद व उच्च न्यायालय में लंबित अपील वाद सहित अन्य मामलों का निष्पादन आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। बताया गया है कि लोक अदालत में साथ ही दीवानी मामलों में सुलह होने पर न्याय शुल्क भी वापस कर दिया जाता है। साथ ही प्राधिकार द्वारा ट्रैफिक चालानों में 50 प्रतिशत की छुट के साथ माफ़ी की भी व्यवस्था है। -नवनीत कुमार

अवधारणाएँ

महुआ में लोक अदालत के प्रचार रथ का उद्देश्य क्या है?
महुआ में लोक अदालत के प्रचार रथ का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को विवाद सुलझाने के लिए जागरूक करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: आगामी 12 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत का प्रचार रथ पहुंचा महुआ