Protest March by Gram Kachhari Secretaries in Pattepur Against Bihar Government s Indifference ग्राम कचहरी सचिव ने निकाला आक्रोश मार्च, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsProtest March by Gram Kachhari Secretaries in Pattepur Against Bihar Government s Indifference

ग्राम कचहरी सचिव ने निकाला आक्रोश मार्च

पातेपुर में ग्राम कचहरी सचिवों ने सरकार के प्रति आक्रोश मार्च निकाला। 10 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भी मानदेय में केवल 3000 रुपये की वृद्धि पर उन्होंने विरोध जताया। मार्च पातेपुर प्रखंड परिसर से शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 7 Sep 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
ग्राम कचहरी सचिव ने निकाला आक्रोश मार्च

पातेपुर । संवाद सूत्र पातेपुर बाजार में ग्राम कचहरी सचिवों ने आक्रोश मार्च निकला है। पातेपुर प्रखंड परिसर से बिहार सरकार के सौतेलेपन के विरुद्ध आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। दस वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद भी सरकार के द्वारा महज तीन हजार रुपये प्रतिमाह की मानदेय में वृद्धि किये जाने के फैसले के विरोध में ग्राम कचहरी प्रतिनिधि ने शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च पातेपुर प्रखंड परिसर से ट्रासंफरमर चौक, व्यापार मंडल होते हुए पातेपुर बीडीओ को को ज्ञापन सौंपा। मार्च का संचालन पातेपुर प्रखंड ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील पासवान, पंच सरपंच संघ के नेतृत्वकर्ता तथा न्यायमित्र के नेतृत्वकर्ता सुनिल कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रुप से किया।

आक्रोश मार्च में पातेपुर प्रखंड के सभी ग्राम कचहरियों से जनप्रतिनिधि एवं कर्मी शामिल थे। इस मौके पर शिव कुमारी, नूतन कुमारी, बिनय कुमार, रीना कुमारी, सुनील, रंजीत कुमार, सुजीत कुमार, अरुण कुमार राय, उषा देवी, उर्मिला देवी, राजकुमार साह समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे। पातेपुर-01- प्रखंड कार्यालय परिसर में आक्रोश मार्च निकालते ग्राम कचहरी के कर्मी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।