Priyanka Kumari Appointed as BJP Mandal President in Sahdeai Burj सहदेई के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी प्रियंका, लोगों ने दी बधाई, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPriyanka Kumari Appointed as BJP Mandal President in Sahdeai Burj

सहदेई के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी प्रियंका, लोगों ने दी बधाई

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी प्रियंका, लोगों ने दी बधाईसहदेई के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी प्रियंका, लोगों ने दी बधाईसहदेई के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी प्रियंका, लोगों ने दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 24 Dec 2024 10:26 PM
share Share
Follow Us on
सहदेई के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी प्रियंका, लोगों ने दी बधाई

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मजरोही रघुनंदन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष का चयन को ले बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रमोद सिंह और संचालन प्रमोद कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के समाजसेवी प्रमोद कुमार कुशवाहा के पत्नी भाजपा नेत्री प्रियंका कुमारी को सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कल्याणी देवी ने प्रियंका कुमारी को माला पहनाकर पत्र सौंपा। साथ ही उनके कार्य और दायित्व को बखुबी निर्वाहन करने की आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका कुमारी भारतीय जनता पार्टी के लिए विगत कई वर्षों से समर्पित है और सेवा कर रही है। वहीं प्रियंका कुमारी ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर चलने का कार्य करूंगी। प्रिंयका कुमारी को सहदेई के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष डा. प्रेम सिंह कुशवाहा, रंजीत सिंह, विंदेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, लालबाबू सिंह, रामेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह,राजा कुमार, राजेश सिंह, वार्ड संघ के प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, पैक्स प्रबंध समिति के सदस्य संजीव कुमार कुशवाहा उर्फ राजीव सिंह, सोनेलाल सिंह के अलावा अन्य ने बधाई दिया। सहदेई-01-सहदेई के मजरोही निवासी प्रियंका कुमारी को माला पहनाकर कर भाजपा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत करते हुए महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष व मौजूद अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।