गुरु रविदास की 649 वां जयंती समारोह की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Feb 10, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राजापाकर में गुरु रविदास की 649 वां जयंती समारोह की तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन हुआ। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम की अध्यक्षता में सैकड़ों अनुयायी उपस्थित हुए। 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल में राज्य स्तरीय जयंती समारोह होगा। सभी को समारोह में अधिक संख्या में आने का आह्वान किया गया।

गुरु रविदास की 649 वां जयंती समारोह की तैयारी को लेकर हुई बैठक

राजापाकर,संवाद सूत्र। गुरु रविदास की 649 वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह की तैयारी को लेकर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत के रविदास चौक पर रविदास चेतना मंच,और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सैकड़ों की संख्या में रविदास जी महाराज के अनुयायी उपस्थित हुए। गौरतलब हो कि आगामी 22 फरवरी 2026 को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में राज्य स्तरीय रविदास जयंती समारोह आयोजित होना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि संत की कोई जाति नहीं होती। राज्य स्तरीय जयंती समारोह में आमंत्रित करने आया हूं।

आप सभी अधिक से अधिक संख्या में 22 फरवरी को मिलर हाई स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे आए और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कांशीराम और बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने मांग रखी। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम सहित राजद नेता तपसी प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ राय, संजीत राम, मोहम्मद कमरे आलम, आमोद राय, विमल राम, शंभू दास, रंजीत राम, पप्पू राम, सीताराम राय, हरेंद्र राम, अमर राम, मनोज दास आदि उपस्थित थे। राजापाकर-02- गुरु रविदास की जयंती मनाने को लेकर बैठक करते पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम एवं अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।