Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPreparations Complete for Peaceful Assembly Elections in Rajapakar
विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान कल

विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान कल

संक्षेप: सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र राजापाकर अजा. विधान सभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजापाकर अजा. विधान सभा क्षेत्र में मतदान के लिए 174 भवनों में 354 मतदान केंद्र बनाया गया है।...

Wed, 5 Nov 2025 02:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र राजापाकर अजा. विधान सभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजापाकर अजा. विधान सभा क्षेत्र में मतदान के लिए 174 भवनों में 354 मतदान केंद्र बनाया गया है। बताया गया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए है। सभी 354 मतदान केंद्र के लिए 32 सेक्टर बनाएं गए है। पूरे विधान सभा क्षेत्र को 8 जोन में बांटा गया है। जिनमे सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में 3, देसरी प्रखंड में 3 एवं राजापाकर प्रखंड में 2 जोन बनाया गया है। बताया गया कि राजापाकर विधान सभा क्षेत्र में कुल 280544 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें महिला मतदाता की संख्या 132981, पुरुष मतदाता की संख्या 147556 थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 7 है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर बेबकास्टिंग होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही मतदान केंद्रों पर वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। साथ ही स्काउट गाइड भी मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुर्कानशी महिलाओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों की तैनाती की गई है।