पिकअप के कुचलकर बाइक सवार अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
बुधवार की सुबह सात बजे महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर प्रखंड मुख्यालय चौक चेहराकलां पर हुई आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टॉयर जलाकर करीब दो घंटे तक सामान्य रूप से सड़क को जाम रखा परिजनों से बातचीत कर...

चेहराकलां । सं.सू. पिकअप से कुचलने से एक बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब सात बजे महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर प्रखंड मुख्यालय चौक चेहराकलां पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टॉयर जलाकर करीब दो घंटे तक सामान्य रूप से सड़क जाम रखा। बाद में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर सड़क पर लगे जाम को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत अधेड़ करीब 52 वर्षीय मिथलेश राय उर्फ मिट्ठू राय स्थानीय मंसूरपुर हलैया गांव का रहने वाला था।
इस संबंध में बताया गया कि मिथलेश रोज की तरह चौक पर पहुंचा और चाय पीकर पान खाने के लिए बाइक से ही बगल में पान दुकान पर जा रहा था कि पीछे से आए तेज रफ्तार बालू लोड पिकअप गाड़ी ने कुचल डाला। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप सहित चालक और उपचालक को पकड़कर कटहरा पुलिस के हवाले कर दिया है। कटहरा थाना पुलिस जांच पड़ताल एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करने में जुटी है। उनके तीन छोटे-बड़े पुत्र हैं बताया गया है कि मिथलेश राय हलैया गांव के ग्रामीण लक्ष्मी चौक पर छोटा-सा दवा दुकान चलाकर और थोड़ा-बहुत खेती कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। उनके तीन छोटे-बड़े पुत्र हैं, जो अभी कुंआरे हैं। पत्नी, पुत्र परिजन सहित ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। स्थानीय मुखिया शंभूशरण राय सहित अन्य पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी से हर संभव सरकारी मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया है। अशोक
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


