जंदाहा में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
खरबन गांव में ईंट लोड ट्रैक्टर से साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर के अगले चक्का से बाइक में ठोकर लग गई

जंदाहा । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर बिझरौली गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बुधवार के अपराह्न उस वक्त हुई जब बिझरौली गांव के खरबन निवासी शंभू साहनी का 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार एवं अपने साथी सोनू कुमार के साथ एक बाइक से घर जा रहा था। खरबन गांव के एक मोड़ पर ईंट लोड ट्रैक्टर से साइड लेने में ट्रैक्टर के अगले चक्का से बाइक में ठोकर लग गई। इस दौरान बाइक चालक राजा कुमार गिर गया और उसके ऊपर पहिया चढ़ गया।
इससे कुचलने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मिथुन साहनी का पुत्र सोनू कुमार जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर तिसीऔता पुलिस पहुंची और जख्मी को जंदाहा सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक दो भाई दो बहन में बड़ा था। जो उड़ीसा में गोलगप्पा की दुकान चलाकर परिवार का परवरिश करता था। बताया गया है कि उसका पिता भी उड़ीसा में रहकर अपना धंधा करता है। मृत युवक एक माह पूर्व ही घर आया था। उसके माता-पिता उड़ीसा में ही हैं। वह यहां एक घर बनवा रहा था। पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने घटना के संबंध में बताया गया है कि समाचार लिखे जाने शाम 7:30 बजे तक ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजना दिया। इसको लेकर ग्रामीणों और पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। सूचना पर बलीगांव थाना एवं जंदाहा थाना की पुलिस भी पहुंची थी। मगर आक्रोशित ग्रामीण चिमनी मलिक को बुलाने की बात पर अड़े हुए थे। प्रभात ठाकुर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


