कालाबाजारी : खाद दुकानदार पर कृषि समन्वयक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

खाद दुकानदार ने 16 फरवरी से 18 फरवरी तक तीन दिनों में 493 बैग 22.185 टन यूरिया की बिक्री की मात्र दो किसान मुकेश दास एवं रोशन राम ने बताया कि उन्होंने केवल 40 और 30 पैकेट यूरिया क्रय किया है

कालाबाजारी : खाद दुकानदार पर कृषि समन्वयक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सहदेई बुजुर्ग।संसू जिला कृषि पदाधिकारी के दिए गए आदेश पर कृषि समन्वयक पूर्णेन्दु शेखर राय ने देसरी थाने में मेसर्स परी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र नयागंज के संचालक कुंदन कुमार ठाकुर पर प्राथमिक की दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उक्त खाद दुकानदार ने 16 फरवरी से 18 फरवरी तक तीन दिनों में 493 बैग 22.185 टन यूरिया की बिक्री की है। जो सामान्य बिक्री को प्रदर्शित नहीं करता है। यह भी पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा एक ही कृषक के नाम पर एक ही तिथि में अजय कुमार साह को 16 फरवरी को 49 बैग, 17 फरवरी को दीपक कुमार पासवान को 47 बैग, लखन पासवान को 43 बैग, प्रिंस कुमार को 48 बैग, रिंकू देवी को 46 बैग, वहीं 18 फरवरी को आकाश कुमार को 50 बैग, ममता देवी को 48 बैग, शशि कुमार को 49 बैग, संजीत कुमार को 49 बैग, गुरु प्रसाद पासवान को 20 बैग, ब्यूटी कुमारी को 20 बैग यूरिया की बिक्री की गई है।

जो किसी भी सामान्य बिक्री को नहीं दर्शाता है। इससे साफ परीक्षित होता है कि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा कालाबाजारी की नीयत से ऐसा किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2026 में अत्यधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक की बिक्री के संबंध में जांच प्रतिवेदन की मांग की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जांच प्रतिवेदन समर्पित किया। उपरोक्त प्रतिष्ठा से माह जनवरी-फरवरी और मार्च में किसानों द्वारा क्रय किए गए उर्वरक की जांच में मैसर्स परी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र ने जनवरी में 20 किसान, फरवरी में 15 एवं मार्च में चार किसान मिलाकर कुल 39 किसानों को प्रति किसान 49 से 50 बैग यूरिया की बिक्री की थी। इसके बाद किसानों से संपर्क किया गया तो लिखित अभी कथन के माध्यम से बताया गया कि उनके द्वारा यूरिया क्रय नहीं किया गया है। मात्र दो किसान मुकेश दास एवं रोशन राम के द्वारा बताया गया कि वे केवल 40 और 30 यूरिया क्रय किया है। मेसर्स परी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र नयागंज के संचालक कुंदन कुमार ठाकुर प्रतिष्ठान बंद करके दूसरी जगह से अवैध तरीके से कृषकों के नाम पर उर्वरकों की बिक्री करते हैं। जो उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। साथ ही निर्धारित तरीका से भंडार पंजी एवं बिक्री पंजी का संधारण नहीं किया गया है एवं मांगे जाने पर दुकानदार ने प्रस्तुत नहीं किया। देसरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।